Move to Jagran APP

छात्राएं सीखेंगी कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

विश्वविद्यालय और कॉलेज की छात्राओं को पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में विश्वविद्यालय और कॉलेज की यूथ रेडक्रॉस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेजों की चयनित छात्राओं के लिए कुरुक्षेत्र में 4 जनवरी से छह दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। छह दिन तक चलने वाले शिविर में छात्राओं को समाजसेवा, राष्ट्रीयता, आपदा प्रबंधन जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में रेडक्रॉस सोसायटी के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। इसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला से कुल 30 छात्राओं का चयन किया जाएगा। इस संबंध में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों से आवेदन मांगे गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 06:02 PM (IST)
छात्राएं सीखेंगी कर्तव्यनिष्ठा का पाठ
छात्राएं सीखेंगी कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी

loksabha election banner

विश्वविद्यालय और कॉलेज की छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों की यूथ रेडक्रॉस कमेटी के तत्वावधान में चयनित छात्राओं के लिए कुरुक्षेत्र में 4 जनवरी से राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। छह दिन तक चलने वाले शिविर में छात्राओं को समाजसेवा, राष्ट्रीयता, आपदा प्रबंधन जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में रेडक्रॉस सोसायटी के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला से कुल 30 छात्राओं का चयन किया जाएगा। इस संबंध में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों से आवेदन मांगे गए हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में यूथ रेडक्रॉस वालंटियर तैयार करना है। अभी इन संस्थानों में रेडक्रॉस सेल तो बनाए हुए हैं लेकिन इनकी उपयोगिता विशेष आयोजन में ही हो रही है। अब यूथ रेडक्रॉस के माध्यम से पढ़ाई के साथ नियमित रूप से सामाजिक जागरुकता से संबंधित कार्यक्रम भी संचालित करने की योजना है। दो महिला काउंसलर भी लेंगी हिस्सा:

कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संस्थान की दो काउंसलर भी हिस्सा लेंगी। इसमें छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता, क्षय रोग, मलेरिया, एचआइवी एड्स, हेपेटाइटिस बी और सी, रक्तदान, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, ग्लोबल वार्निंग, कन्या भ्रूण हत्या, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वच्छ भारत अभियान, आपदा प्रबंधन, अंग व नेत्रदान के लिए प्रेरित करना सहित अनेक सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

--------

छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला के कॉलेजों को अपनी सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय में तो नियमित रूप से जागरुकता और सामाजिक चेतना के कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। यही कॉलेजों में भी चलाते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

-डॉ. विजय ¨सह, कार्यक्रम समन्वयक, यूथ रेडक्रॉस आइजीयू, रेवाड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.