संकुल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
कोसनीवास रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में न्यूनतम सांझा कार्यक्रम के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य वीर¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्रीय विद्यालय मानेसर की प्राचार्य शुचिता कौशल बतौर संकुल प्रभारी मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने सरस्वति वंदना से रंगारंग आगाज किया। इस अवसर पर प्राचार्य वीर¨सह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का विकास होता है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
कोसनीवास रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य वीर¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्रीय विद्यालय मानेसर की प्राचार्य शुचिता कौशल बतौर संकुल प्रभारी मौजूद रहीं।
विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से रंगारंग आगाज किया। इस अवसर पर प्राचार्य वीर¨सह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रम प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं को पारदर्शी बनाने व विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन के लिए अतिथियों द्वारा ही निर्णायक मंडल के दायित्वों का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय महेंद्र सिंह मधुर, रोजलैंड इंटरनेशनल की प्राचार्य कविता यादव, किड्जी स्कूल की निदेशिका मीनाक्षी यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्याध्यापक आनंद प्रकाश ने आभार जताया।