विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से बचाव को वितरित होंगे कंबल

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 Jan 2018 07:24 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन रात 8 से 12 बजे तक विशेष सघन

ठंड से बचाव को वितरित होंगे कंबल
ठंड से बचाव को वितरित होंगे कंबल

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन रात 8 से 12 बजे तक विशेष सघन अभियान चलाएगा। इस दौरान यात्रियों व गरीबों को प्रशासन की ओर से गर्म कंबल वितरित किए जाएंगे। जिलेभर में अब बाहर से आने वाले यात्रियों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों व आशियाना रहित लोगों को ठंड में बचाने के लिए यह उपायुक्त ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त पंकज के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, स्टेट हाईवे, ¨लक रोड व शहरी सड़कों पर फुटपाथ पर रात गुजारने वाले गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैनबसेरों में सुविधायुक्त कमरों में आश्रय दिया जाएगा। उन्होंने सड़कों पर से लोगों की तलाश करने जो ठंड से ठिठुर रहे हों व उनके पास रात गुजारने के लिए कोई व्यवस्था न हो, ऐसे लोगों को तुरंत सरकारी वाहनों से रैनबसेरों में पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को रैनबसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए कंबल, रजाई आदि गर्म वस्त्रों की पूरी व्यवस्था करने और उनके लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सचिव को जब तक कड़ाके की ठंड पड़े तब तक प्रतिदिन रात्रि 11 बजे तक उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर परिषद व नगरपालिकाओं के सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सभी रैनबसेरों की व्यवस्था को जांचे अगर रैनबसेरों में किसी प्रकार की खामी नजर आए तो तुरंत उसे दूर करवाएं ताकि रैनबसेरों में ठहरने वाले यात्रियों को किसी प्रकार का समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रैनबसेरों में ठहराया जाए या जिन लोगों को कंबल दिए जाएं उसकी रिपोर्ट तैयार करवाकर प्रतिदिन उपायुक्त कार्यालय को भिजवाई जाए।