विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजीव जांगिड़ बने बीकेपी के जिलाध्यक्ष

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 04:57 PM (IST)

भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी की ओर से पटौदी रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम जांगिड़ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

संजीव जांगिड़ बने बीकेपी के जिलाध्यक्ष
संजीव जांगिड़ बने बीकेपी के जिलाध्यक्ष

जासं, रेवाड़ी: भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी की ओर से पटौदी रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम जांगिड़ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक महेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सतीश चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संजीव जांगिड़ को जिलाध्यक्ष, खेमचंद और शिव दहिया को उपाध्यक्ष, युद्धवीर प्रजापति और राजबीर को महासचिव, मनीष खटक, सतबीर और हीरालाल प्रजापति को सचिव, सुनील जांगिड़ और कन्हैयालाल को संगठन मंत्री, आजाद रोहिल्ला को कोषाध्यक्ष, रमेश और ओमदत्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य, जितेंद्र को युवा जिलाध्यक्ष, रोहित को युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अधिवक्ता कर्ण सिंह को लीगल सैल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शहीद की स्मृति में स्वास्थ्य जांच शिविर आज

संस, डहीना: गांव जैनाबाद में शहीद अजय कुमार की स्मृति में 21 नवंबर को सुबह 10 से दो बजे तक निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। गढ़ी बोलनी रोड स्थित प्राइम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श और दवा प्रदान करेगी। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुधा यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. पवन यादव मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह की निश्शुल्क जांच के साथ दवा भी निश्शुल्क प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए करें 30 तक आवेदन

जासं, रेवाड़ी: अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए अल्पसंख्यक समुदायों को पोस्ट-मेट्रिक और मेरिट-कम-मिस के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने अंतिम परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन एवं पारसी धर्मों से संबंधित पात्र विद्यार्थियों से आनलाइन आवेदन लिए जा रहे है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल www.ह्यष्द्धश्रद्यड्डह्मह्यद्धद्बश्चह्य.द्दश्र1.द्बठ्ठ पर 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।