विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहर बन रहा ‘टापू’, रेवाड़ी में बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल

Published: Sun, 09 Aug 2026 04:11 PM (IST)

रेवाड़ी में लगातार तीन दिनों की बारिश ने नगर परिषद की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी है, जिससे शहर ...और पढ़ें

शहर में हुआ जलभराव। जागरण

शहर में हुआ जलभराव। जागरण

HighLights

  1. तीन दिन की बारिश ने रेवाड़ी में जलभराव की स्थिति पैदा की।

  2. नगर परिषद की मानसून तैयारियों की पोल खुल गई।

  3. शहर के कई इलाकों में 10-12 घंटे पानी जमा रहा।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। मानसून की शुरुआत के साथ ही नगर परिषद के जिम्मेदारों की तैयारियों की पोल खुलनी शुरू हो गई थी। हालांकि, मानसून पर कई दिनों तक ब्रैक लगने के बाद उम्मीद थी कि शहर में जलभराव से निपटने के पर्याप्त इंतजाम हो जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा ने जिम्मेदारों द्वारा किए गए इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह होने वाले जलभराव से शहर के तरह से ‘टापू’ की तरह नजर आ रहा है।

इंतजाम नहीं होने की हकीकत

शनिवार को भी सुबह के समय बूंदाबांदी और दोपहर 12 बजे के बाद हुई अच्छी वर्षा से काफी जगह जलभराव हो गया। वर्षा के मौसम में जलभराव होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सड़क पर 10 से 12 घंटे तक पानी जमा रहना पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की हकीकत बयां कर रहा है।

दरअसल, मानसून से पहले हर बार की तरह इस बार भी नालों की सफाई से लेकर जलभराव होने की स्थिति में पर्याप्त पंप सेट होने का दावा किया गया था।

12 घंटे तक पानी जमा

वर्षा के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई तस्वीर से पता चला कि न तो सही से नालों की सफाई हुई और न ही पर्याप्त पंप सेट का इंतजाम किया गया। बड़ा तालाब, डबल फाटक, नई आबादी, कुतुबपुर, भाड़ावास गेट व अग्रसैन चौक पर वर्षा बंद होने के बाद भी 10 से 12 घंटे तक पानी सड़क पर ही जमा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों के दौरान जिले में करीब 120 एमएम से ज्यादा वर्षा हुई है। जिसकी वजह से निचले इलाके ही नहीं, बल्कि पाश इलाकों की सड़कों पर भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में नगर निगम के दावे फेल, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें; वसुंधरा-इंदिरापुरम की तस्वीरें खोल रही पोल

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त तक वर्षा का दौर बना रहेगा। हालांकि, सोमवार के बाद कभी वर्षा तो कभी मौसम साफ रहने की संभावना है।