फरियादियों से बदतमीजी करना पड़ा भारी, डहीना चौकी के SI पर SP मीणा का कड़ा एक्शन; भेजा पुलिस लाइन
रेवाड़ी एसपी हमेंद्र मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही और शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार के आरोप में डहीना चौकी के सब ...और पढ़ें

यह तस्वीर सांकेतिक है जिसे एआई से जनरेट किया गया है।
HighLights
सब इंस्पेक्टर विकास को ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिस लाइन भेजा।
शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार की शिकायतें एसपी तक पहुंची थीं।
एसपी मीणा ने ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त न करने की बात कही।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता को लेकर एसपी हमेंद्र मीणा ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ड्यूटी में कोताही बरतने और शिकायतकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में खोल थाना क्षेत्र की डहीना चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर विकास के विरुद्ध ड्यूटी में लापरवाही बरतने और शिकायत लेकर आने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही थीं। मामला एसपी हमेंद्र मीणा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए डहीना चौकी के सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।
एसपी हमेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि पिछले करीब 15 दिनों के दौरान जिले में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
