रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, खेतों और शहरों में जलभराव
रेवाड़ी जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक वर्षा का दौर जारी रहा, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव ...और पढ़ें
-1787630380663_m.webp)
रेवाड़ी में वर्षा का दौर जारी। जागरण
HighLights
रेवाड़ी जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक वर्षा जारी।
बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी में दर्ज की गई अलग-अलग वर्षा।
शहर में जलभराव, अधिकांश फसलों के लिए वर्षा फायदेमंद।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में सोमवार देर रात को भी वर्षा हुई। रविवार देर रात को भी अच्छी वर्षा हुई थी। इसके चलते सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली थी। वहीं, मंगलवार को भी मौसम इसी प्रकार का बना हुआ है।
सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह 8 बजे तक बावल में 10, धारूहेड़ा में 3 और रेवाड़ी में 2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। सोमवार को सबसे अधिक वर्षा नाहड़ क्षेत्र में 13 एमएम जबकि, रेवाड़ी शहर में 8 एमएम, कोसली, धारूहेड़ा और जाटूसाना सूखा था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश
उधर ,बावल में 5, डहीना में 3, मनेठी में 2 एमएम वर्षा हुई थी। बारिश के बाद खेतों में पानी जमा हो गया है। यह फसलों के लिए वर्षा अनुकूल नहीं है लेकिन, अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा फसलों के लिए फायदेमंद है। लगातार हो रही वर्षा के चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी है।
