विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Published: Sun, 27 Sep 2026 12:29 PM (IST)

रेवाड़ी में शनिवार रात दिल्ली रोड पर राव अभय सिंह चौक के पास एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को ...और पढ़ें

पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर। वीडियो ग्रैब

पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. रेवाड़ी में पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी।

  2. हादसे में पुलिस वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।

  3. टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित राव अभय सिंह चौक पर शनिवार रात ट्रक की टक्कर से पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार, लाला गांव निवासी करण एचकेआरएन के तहत चालक के पद पर कार्यरत है। शनिवार रात कों वह गाड़ी लेकर दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान राव अभय सिंह चौक के पास एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।

बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक करण गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शो कर दी है।