विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सप्लायर गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

कोसली क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में महेंद्रगढ़ के प्रवीण को गिरफ्तार किया है, जिसे दो दिन ...और पढ़ें

दो दिन की रिमांड पर आरोपी। AI जनरेटेड

दो दिन की रिमांड पर आरोपी। AI जनरेटेड

HighLights

  1. कोसली क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के सप्लायर को गिरफ्तार किया।

  2. महेंद्रगढ़ निवासी प्रवीण को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया।

  3. पहले गिरफ्तार विक्रम को प्रवीण ही नशीली दवाएं बेचता था।

संवाद सहयोगी, कोसली। रेवाड़ी में कोसली क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ के प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गत 31 अगस्त को कोसली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि विक्रम निवासी गांव बव्वा नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है, जो अभी नाहड रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बंद इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ा हुआ है। जिसके पास नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है।

सूचना के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपित को दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपित की स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशे की गोलियां बरामद हुई।

कोसली थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपित विक्रम ने बताया कि उसने यह प्रतिबंधित दवाइयां जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन से खरीदी थी।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपित जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।