Move to Jagran APP

महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया चेक

केरल बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए मंगलवार को सेक्टर-4 की महिलाओं की कीर्तन मंडली ने अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया को 21 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा। चैक सौंपसेने वाली महिलाओं में प्रवीन गेरा, शशि सहगल, मैत्री गौड, कैलाश अरोडा व उषा शर्मा शामिल थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:13 PM (IST)
महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया चेक
महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया चेक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मंगलवार को सेक्टर-4 की महिलाओं की कीर्तन मंडली ने अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया को 21 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा। चेक सौंपने वाली महिलाओं में प्रवीन गेरा, शशि सहगल, मैत्री गौड़, कैलाश अरोड़ा व उषा शर्मा शामिल थी।

loksabha election banner

अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि केरल के लोगों की मदद के लिए रेवाड़ी के निवासियों ने दिल खोलकर मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसमें सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी संस्थाएं व स्कूल के बच्चें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों की संकट की इस घड़ी में मदद करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में आपदा आती है तो पूरा राष्ट्र एकजुट होकर मदद में जुट जाता है, यही हमारे देशवासियों की विशेष बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.