विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM नायब सिंह सैनी की रैली के बीच रेवाड़ी में जमीन कब्जाने पहुंचे भूमाफिया, पुलिस पर भी उठे सवाल

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:32 AM (IST)

रेवाड़ी के नसियाजी रोड पर भूमाफिया ने खंडेलवाल समाज की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, जबकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पास में ही था।

भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा किया। जागरण

भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा किया। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी के नसियाजी रोड पर जमीन कब्जाने का प्रयास।

  2. खंडेलवाल समाज की जमीन पर भूमाफिया की सक्रियता।

  3. पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रविवार को बावल में प्रस्तावित कार्यक्रम के बीच रेवाड़ी शहर में भूमाफिया की सक्रियता का मामला सामने आया है।

नसियाजी रोड पर खंडेलवाल समाज के लोगों की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

भूमाफिया के हौसले बुलंद

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में जमीनों पर कब्जे के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस पर भी उठे सवाल

लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के जिले में मौजूद होने के बावजूद यदि भूमाफिया खुलेआम जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं तो यह पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है।

नसियाजी रोड क्षेत्र में जमीन को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। खंडेलवाल समाज के लोगों ने अपनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध किया।

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, 40 एकड़ जमीन से हटाया भूमाफियाओं का कब्जा

शहर में लगातार सामने आ रहे जमीन विवादों और कथित कब्जों को लेकर अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।