विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने छापामारी कर जब्त किए 7 ड्रम

By Pritam SinghEdited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 12 Sep 2026 07:47 AM (IST)

रेवाड़ी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गांव गुजरीवास में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण और सप्लाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

रेवाड़ी पुलिस ने 7 ड्रम बरामद किए। वीडियो ग्रैब

रेवाड़ी पुलिस ने 7 ड्रम बरामद किए। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

रेवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार रात गांव गुजरीवास स्थित एक खेत के अंदर बने प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। टीम ने मौके से पेट्रोल-डीजल से भरे सात ड्रम और एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।

टीम ने छापामारी की

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि गुजरीवास गांव में खेत के अंदर प्लाट में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण किया जा रहा है और यहां से इसकी सप्लाई भी की जाती है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की।

जांच के दौरान प्लाट में सात ड्रम मिले, जिनमें एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। इसके साथ ही मौके पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया।

कार्रवाई के बाद कसोला थाना पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। विभागीय अधिकारी बरामद पेट्रोल-डीजल की जांच और कार्रवाई में जुटे हैं।