रेवाड़ी: दोस्त के साथ होटल में रुका था युवक, सुबह बिस्तर पर मिली लाश; CCTV में कैद हुआ आरोपी
रेवाड़ी के बावल स्थित एक होटल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

रेवाड़ी में युवक का मिला शव। जागरण
HighLights
बावल के ग्रीन होटल में मिला युवक का शव।
युवक सोमवार शाम साथी के साथ रुका था होटल में।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, मौत का कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा बावल स्थित एक होटल में मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। युवक सोमवार को अपने साथी के साथ होटल में ठहराया हुआ था।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के खैरथल जिले के सराय कलां के रहने वाले संदीप व जसवीर सोमवार शाम को बावल के ग्रीन होटल में पहुंचे थे। दोनों ने होटल का कमरा नंबर 101 बुक कराया था।
रात को दोनों होटल के कमरे में ठहरे। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक होटल से चेकआउट कर चला गया। इसके बाद होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की तो वहां एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला।
युवक से साथी की चल रही तलाश
कमरे में युवक का शव मिलने से होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। होटल प्रबंधन की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के साथी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मौत स्वाभाविक है या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि होटल में युवक के साथ कौन-कौन लोग आए थे और कमरे से कौन बाहर निकला।
