विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, राज्य स्तरीय नेटबॉल में लगातार चौथी बार खिताब जीता

Published: Sun, 23 Aug 2026 01:27 PM (IST)

रेवाड़ी की लड़कियों ने 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 तीनों आयु वर्गों में खिताब जीतकर लगातार चौथी बार अपनी जीत दर्ज की।

तीनों आयु में रेवाड़ी की टीम ने खिताब जीता। जागरण

तीनों आयु में रेवाड़ी की टीम ने खिताब जीता। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी की लड़कियों ने लगातार चौथी बार खिताब जीता।

  2. अंडर 14, 17, 19 तीनों आयु वर्गों में रेवाड़ी विजेता।

  3. प्रतियोगिता रेवाड़ी के हिंदू स्कूल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित हिंदू स्कूल के मैदान में शनिवार को आरंभ हुए 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों की अंडर, 14, 17, 19 के मुकाबले संपन्न हुए। तीनों आयु में रेवाड़ी की टीम ने खिताब जीता।

रेवाड़ी की लड़कियां इससे पहले भी तीन साल से लगातार विजेता रही हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 में झज्जर द्वितीय व सोनीपत तृतीय रहा। अंडर 17 व 19 में फतेहाबाद उपविजेता रहा। लड़कियों की प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद लड़कों की आरंभ हुई।

शनिवार देर शाम तक चली प्रतियोगिताओं के बाद रविवार को सुबह बचे हुए मुकाबले कराए गए। रविवार को भी उमस भरी गर्मी के बावजूद प्रतिभागियों के उत्साह में कमी नहीं थी।

दोपहर तक जारी रहा खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला

रविवार को लड़कों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला 12 बजे तक जारी रहा। जो टीम पहुंची उनकी प्रतियोगिताएं आरंभ कराईं जा रही हैं।