विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी के गंगायचा अहीर गांव में दूषित पानी से बदहाल रास्ता, किसान परेशान और आंखें मूंदे बैठे अधिकारी

Published: Wed, 04 Mar 2026 10:53 PM (IST)

रेवाड़ी के गंगायचा अहीर गांव में खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर दूषित पानी जमा होने से किसानों को ...और पढ़ें

दूषित पानी जमा होने से गंगायचा अहीर का रास्ता बदहाल हो गया है। जागरण

दूषित पानी जमा होने से गंगायचा अहीर का रास्ता बदहाल हो गया है। जागरण

HighLights

  1. गंगायचा अहीर में खेतों का रास्ता दूषित पानी से बाधित।

  2. उबड़-खाबड़ रास्ते से वाहन, उपकरण क्षतिग्रस्त, किसान परेशान।

  3. प्रशासन से तत्काल रास्ते की मरम्मत की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव गंगायचा अहीर में खेतों की ओर जाने वाले करीब आधा किलोमीटर के रास्ते पर दूषित पानी जमा होने से किसानों का आवागमन बाधित हो गया है।

रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण किसानों के वाहन व कृषि उपकरण क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

किसान सूबेदार रमेश कुमार, विकास, मनीष कुमार, विरेंद्र व पवन यादव ने बताया कि करीब 44 फूट चौड़े एवं आधार किलोमीटर लंबे इस रास्ते के माध्यम से ही गांव के अधिकांश किसानों का खेतों में आना-जाना होता है, लेकिन इस रास्ते में जमा दूषित पानी के कारण किसानों का आवागमन बाधित हो रहा है।

किसानों ने बताया कि इसी रास्ते पर जोहड़ बना हुआ है, जिसमें दूषित पानी जाता है, लेकिन दूषित पानी के नाले मिट़्टी से बंद होने के कारण दूषित पानी रास्ते में जमा हो गया है।

किसानों को हो रही परेशानी

इस समय फसल कटाई का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से वाहनों का अधिक आवागमन बना हुआ है, लेकिन यह रास्ता न केवल उबड़-खाबड़ है बल्कि जगह-जगह दूषित पानी जमा होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से इस रास्ते को तुरंत ठीक कराने की मांग की है।