विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में मतदाता सूची ड्राफ्ट जारी, वेबसाइड पर भी अपलोड; 7 मार्च तक दर्ज करें दावे-आपत्तियां

Published: Sun, 01 Mar 2026 12:36 PM (IST)

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनावों के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया ...और पढ़ें

27 मार्च को होगा अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन। फोटो: सांकेतिक

27 मार्च को होगा अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. रेवाड़ी-धारूहेड़ा मतदाता सूची का ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड

  2. दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च

  3. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 मार्च को होगा

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। तैयार मतदाता सूची का ड्राफ्ट जिला की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है |

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की पालना करते हुए नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आगामी आम चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट अपलोड कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी की मतदाता सूची https://mcrewari.in/draft-ward-wise-voter-list-2026 व नगर पालिका धारूहेड़ा https://rewari.gov.in/dharuhera-10/ पर देख सकते है।

डीसी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के दावे व आपत्तियों की सुनवाई के लिए वार्ड वाइज संशोधित प्राधिकारी व सहायक प्राधिकारी नियुक्त किए गए है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची में संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि सात मार्च है और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा।

इसके उपरांत जिला उपायुक्त के समक्ष अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के मॉडल टाउन में कपड़ों-जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक