विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget 2026: अब रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, सुविधाएं बढ़ने से रेफरल का हटेगा टैग

Published: Mon, 02 Feb 2026 09:39 AM (IST)

केंद्रीय बजट से रेवाड़ी को सीधा लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल की क्षमता 50% बढ़ेगी, जिससे रेफरल की समस्या कम होगी ...और पढ़ें

रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल। फाइल फोटो

रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में की गई घोषणाओं से जिले के लोगों को भी सीधे लाभ मिलेगा। बजट में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के साथ ही कैंसर समेत 17 जरूरी दवाओं पर आयात शुल्क हटाना अहम है।

इतना ही नहीं केंद्रीय बजट में मिशन खेलो इंडिया को लागू करने की बात कही गई, इसके तहत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे ओलिंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी अधिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

इतना ही नहीं सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया है। जिले की बात करें तो बजट में सरकारी अस्पताल 50 प्रतिशत क्षमता बढ़ाने की घोषणा की गई है। जिससे रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भी इन्फ्रास्चर मजबूत होंगे और रेफरल का टैग भी हटेगा। चूंकि काफी समय से यहां गंभीर बीमारियां का इलाज नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाता रहा है।

रोजाना कितनी ओपीडी होती हैं?

बता दें कि सरकार ने रेवाड़ी में 200 बेड के सरकारी अस्पताल बनाने की घोषणा पहले ही की हुई है, जिसकी नई बिल्डिंग बनाने की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है। अभी वर्तमान में यहां 100 बेड का अस्पताल संचालित है। यहां प्रतिदिन 1800 से 2000 हजार के बीच ओपीडी होती है।

जिले में अभी भी काफी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। हालांकि पिछले एक साल की बात करें तो स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार भी हुई है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बजट में की गई घोषणा से यहां ओर अधिक सुविधाएं बढ़ेंगी। न्यूरो और जनरल सर्जरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

महिला छात्रावास की घोषणा, प्रक्रिया पहले से चल रही

केंद्रीय बजट में हर जिले में महिला छात्रावास बनाने की भी घोषणा की गई है, लेकिन रेवाड़ी में महिला छात्रावास की घोषणा प्रदेश सरकार पहले ही कर चुकी है। अब इसे नेशनल रूरल वूमेन हेल्प विजन के तहत बजट मिलेगा। प्रदेश सरकार घोषणा के बाद महिला छात्रावास के लिए कंटेनर डिपो के समीप करीब एक एकड़ जमीन भी मिल चुकी है, जहां 100 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होगी।