मातम में बदली तीज की खुशियां, बहन को त्योहार देकर लौट रहे भाई की रेवाड़ी में हादसे में मौत
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बाइक सवार व्यक्ति की रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें
-1786855682902_m.webp)
मृतक मातादीन शर्मा का फाइल फोटो। जागरण
HighLights
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक हादसा।
रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पति की मौत।
तीज मनाकर लौट रहे थे दंपति, पत्नी गंभीर घायल।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोड किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपनी बहन को तीज का त्योहार देकर वापस लौट रहे थे।
रात में वापस जा रहे थे दिल्ली
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली की दशरथपुरी की गली नंबर एक के रहने वाले करीब 60 वर्षीय मातादीन शर्मा अपनी पत्नी के ओमवती के साथ बाइक पर सवार होकर गांव साहरनवास में अपनी बहन को तीज का त्योहार देने के बाद 14 अगस्त की रात को वापस दिल्ली जा रहे थे।
पत्नी गंभीर रूप से घायल
बताया गया कि धारूहेड़ा के पार्श्वनाथ सोसायटी के समीप रोड किनारे खड़े एक ट्रक के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मातादीन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे दिनेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बाहरी दिल्ली के बृज विहार में दर्दनाक हादसा, खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने बिना किसी इंडीगेटर के गाड़ी को सड़क पर खड़ा किया हुआ था। गाड़ी पर कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं थे। अंधेरा होने के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया।
