विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन का शेड्यूल जारी, 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत

Published: Wed, 04 Feb 2026 04:42 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

बोर्ड परिणाम घोषित होने के 10 दिन के अंदर कराने होंगे सामान्य दाखिले। फोटो: सांकेतिक

बोर्ड परिणाम घोषित होने के 10 दिन के अंदर कराने होंगे सामान्य दाखिले। फोटो: सांकेतिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की तरफ से दो माह पहले ही आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं, जिसके तहत कक्षा नौवीं व 11वीं में एक अप्रैल से दाखिले होंगे।

इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी परीक्षाएं संपन्न होते ही दाखिलों की तैयारी में जुट जाएंगे। सरकारी विद्यालयों में हर साल प्रवेश उत्सव मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आकर्षित किया जा सके।

कक्षा नौवीं में एक से 30 अप्रैल तक सामान्य दाखिले किए जाएंगे। एक से 16 मई तक विद्यालय मुखिया की अनुमति से दाखिले किए जा सकेंगे, वहीं कक्षा नौवीं में ही 17 से 31 मई तक बीईओ की अनुमति के आधार पर दाखिले होंगे।

जबकि 11वीं कक्षा में भी प्रोविजनल दाखिले एक अप्रैल से आरंभ हो जाएंगे। वहीं सामान्य दाखिले बोर्ड परिणाम घोषित होने के 10 दिन के अंदर कराने होंगे।

इसके बाद अगले दस दिन तक विलंब शुल्क सहित विद्यालय मुखिया की अनुमति से दाखिले किए जा सकेंगे। इसी प्रकार अगले दस दिन विद्यालय मुखिया द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति प्राप्त करके विलंब शुल्क सहित दाखिले किए जा सकेंगे।

विभाग की तरफ से आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यालय की तरफ से कक्षा नौवीं व 11वीं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके अनुरूप संबंधित कक्षाओं में दाखिले किए जाएंगे।

- अरविंद कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी

यह भी पढ़ें- हरियाणा में जानलेवा कोहरा, हिसार-रेवाड़ी हादसों में दो की मौत, ठंड का प्रकोप जारी