विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 एकड़ में फैली पांच अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर, रेवाड़ी में ध्वस्त किए पक्के निर्माण

Published: Sat, 29 Aug 2026 03:42 PM (IST)

रेवाड़ी में धोकी और कुतुबपुर जागीर गांवों में 15 एकड़ में विकसित हो रही पांच अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई ...और पढ़ें

पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर गरजा।

पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर गरजा।

HighLights

  1. रेवाड़ी में 15 एकड़ में पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं।

  2. विभाग ने 20 डीपीसी, 18 चारदीवारी और सड़क नेटवर्क तोड़ा।

  3. अवैध प्लॉट खरीदने से बचें, विभाग ने लोगों को चेताया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से गांव ढाेहकी एवं कुतुबपुर जागीर में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

विभाग की टीम ने करीब 15 एकड़ में विकसित हो रही इन इन अवैध कॉलोनियों में अर्थमूवर की मदद से करीब 20 डीपीसी, 18 प्री कास्ट चारदीवारी और कच्चा रोड नेटवर्क सहित अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

प्लॉट खरीदने से बचने की हिदायत

वहीं, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विभाग की टीम का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचने की भी हिदायत दी।

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित जमीन मालिकों और अन्य लोगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।

उन्होंने आमजन से अपील की कि नियंत्रित क्षेत्र अथवा शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से संबंधित कालोनी की वैधता की जानकारी अवश्य लें। इससे विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सपने दिखाकर कृषि भूमि को प्लॉट के रूप में बेच देते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में चला यूपीसीडा का बुलडोजर, एक हजार से अधिक अवैध कब्जे ध्वस्त