विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यू-डाइस पोर्टल पर डाटा अधूरा तो अटक सकता है स्कूलों का बजट, रेवाड़ी में 29853 विद्यार्थियों की एंट्री बाकी

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:56 PM (IST)

रेवाड़ी जिले में यू-डाइस पोर्टल पर 30 सितंबर की समय सीमा के बाद भी लगभग 30,000 विद्यार्थियों का डेटा लंबित ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. 30 सितंबर के बाद भी 29,853 विद्यार्थियों का डेटा लंबित।

  2. रेवाड़ी ब्लॉक में सर्वाधिक 20,186 विद्यार्थियों का डेटा पेंडिंग।

  3. डेटा लंबित होने से सरकारी स्कूलों के बजट में देरी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में यू-डाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर बीतने के बाद भी करीब 30 हजार विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं हो पाया है।

जिला स्तर के आकड़ों के अनुसार जिले के कुल 945 राजकीय व निजी स्कूलों में से अभी तक 167235 विद्यार्थियों का डाटा ही पूरी तरह अपडेट हो पाया है, जबकि 29853 विद्यार्थियों का डाटा अभी लंबित है। ओवरआल कंप्लीशन 84.85 प्रतिशत ही हुआ है।

लंबित आकड़ों में जिन विद्यार्थियों का डाटा भरना शुरू नहीं हुआ है और भरना शुरू हो गया है दोनों शामिल हैं।सबसे ज्यादा 20186 विद्यार्थियों का डाटा लंबित रेवाड़ी ब्लाक में है, जो जिले की कुल पेंडिंग एंट्री का बड़ा हिस्सा है।

बार-बार आदेशों के बावजूद नहीं दिया जा रहा ध्यान...

डीपीसी कार्यालय की तरफ से बार-बार निर्देश जारी करने के बावजूद विद्यालय मुखियाओं की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।समय पर डाटा अपडेट होने से विभाग को बेहतर प्रबंधन और योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।

वहीं सरकारी स्कूलों को तो डाटा के आधार पर विकास कार्यों के लिए बजट मिलता है।अगर डाटा अपडेशन का यह कार्य समय पर पूरा नहीं होता है तो सरकारी विद्यालयों को बजट मिलने में भी देरी होगी।

खंड वाइज डाटा अपडेशन की स्थिति

खंड स्कूलों की संख्या छात्र संख्या लंबित प्रगति प्रतिशत
बावल 200 32628 1873 94.26 प्रतिशत
जाटूसाना 148 20256 2725 86.55 प्रतिशत
खोल 143 22331 3212 85.62 प्रतिशत
नाहड़ 124 20728 1857 91.04 प्रतिशत
रेवाड़ी 330 101145 20186 80.04 प्रतिशत

हमारे ब्लाक में सरकारी स्कूलों का डाटा अपडेशन का लगभग काम पूरा हो चुका है। कुछ प्राइवेट स्कूलों का डाटा बचा हुआ है। हमारी संबंधित स्कूल मुखियाओं से बात हुई है, उन्होंने जल्द डाटा अपडेशन का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है।

- डॉ. दुष्यंत यादव,
कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी