Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी रैली की जिम्मेवारी

कोसली के विधायक बिक्रम ¨सह यादव ने कहा कि सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली जनविश्वास रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुटें। वे शनिवार को कोसली स्थित कैंप कार्यालय में कोसली विधानसभा क्षेत्र के नाहड़, जाटूसाना और डहीना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 05:48 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी रैली की जिम्मेवारी
भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी रैली की जिम्मेवारी

संवाद सहयोगी, कोसली: कोसली के विधायक बिक्रम ¨सह यादव ने कहा कि सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली जनविश्वास रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता समर्पित भाव से जुटें। वे शनिवार को कोसली स्थित कैंप कार्यालय में कोसली विधानसभा क्षेत्र के नाहड़, जाटूसाना और डहीना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह रैली अहीरवाल में होने जा रही है, ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासित सिपाही है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत के बलबूते पर ही आज देश व प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकारें जनता की सेवा में लगी हुई हैं। इस अवसर पर भाजपा नाहड मंडलाध्यक्ष सरदार ¨सह बहाला, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष जिले ¨सह, विधायक के निजी सचिव देवेंद्र ¨सह, डहीना मंडल प्रधान डा. सुभाष यादव, राजकुमार चैयरमैन, भाजपा जिला मंत्री रणबीर कोहारड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व उन्होंने रेजांगला दिवस पर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि रेजांगला की लडाई में दक्षिणी हरियाणा के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.