Move to Jagran APP

भाजपा के संस्कार पद की दावेदारी नहीं सिखाते: अर¨वद

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के संस्कार किसी पद की मांग करना या सार्वजनिक सभाओं में टिकट के लिए दावेदारी करना नहीं सिखाते। पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य सिर्फ काम करना होता है जबकि जिम्मेदारी देना पार्टी का काम है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 08:50 PM (IST)
भाजपा के संस्कार पद की दावेदारी नहीं सिखाते: अर¨वद
भाजपा के संस्कार पद की दावेदारी नहीं सिखाते: अर¨वद

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के संस्कार किसी पद की मांग करना या सार्वजनिक सभाओं में टिकट के लिए दावेदारी करना नहीं सिखाते। पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य सिर्फ काम करना

loksabha election banner

होता है जबकि जिम्मेदारी देना पार्टी का काम है। अर¨वद बुधवार को विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। जन्मदिवस के बहाने यादव के समर्थकों ने कई जगह राजनीतिक संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य कार्यक्रम यहां के अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया जबकि धारूहेड़ा में भी उनके समर्थक जन्मदिवस समारोह के बहाने एकत्रित हुए। इससे पूर्व रेवाड़ी से धारूहेड़ा जाते समय रास्ते में जौनावास, हांसाका व मसानी में अर¨वद का जोरदार स्वागत किया गया। जौनावास में उन्हें लड्डुओं से तौला गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची और अर¨वद को अपनी समस्याएं बताई। यादव ने कहा कि अक्सर मजाक में यह कह दिया जाता है कि भाजपा के रेवाड़ी में कई विधायक हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि केवल हमारे विधायक

नहीं बल्कि सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। यह निर्विवाद है कि रेवाड़ी विधानसभा में हमारे विधायक रणधीर ¨सह कापड़ीवास पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के अनुसार जनसेवा कर रहे हैं। हमें भी पार्टी विभिन्न राज्यों में व प्रदेश में जब-तब अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपती रहती है। उन्होंने कहा कि पांच नगर निगमों में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि लोग मनोहर सरकार से व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से पूरी तरह खुश हैं। उन्होंने दावा किया कि अगली बार भी भाजपा ही केंद्र व प्रदेश की सत्ता संभालेगी। धारूहेड़ा क्षेत्र के कार्यक्रमों में अशोक जोशी, संदीप बोहरा, मोहन यादव, बलजीत यादव, राजेश कुमार, वेद ठेकेदार धारूहेड़ा, राजेंद्र पटेल, सरपंच जय भगवान, कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, नवीन कुमार, उदयवीर, अमित यादव, सुनील कुमार, तेजपाल, रामपाल, चंद्रभान, रमेश कुमार व कपिल कुमार, पूर्व सरपंच प्रदीप यादव, धर्मपाल मसानी, सुनील गोकलगढ़, प्रदीप गोकलगढ़, सुधीर कुमार, सतबीर ¨सह, सुरेश ठेकेदार दिलीप ¨सह, वासुदेव, राजेंद्र ¨सह, अतुल शर्मा, राजपाल व हेमंत यादव गोकलगढ़ सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.