Move to Jagran APP

काम पर लौटने लगे एनएचएम कर्मचारी

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच काफी संख्या में हड़ताल में शामिल कर्मचारी काम पर भी लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को बाकि कर्मचारियों के भी काम पर लौटने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अधिकांश कर्मचारियों के काम पर लौटने का दावा कर रहे हैं। बुधवार देर शाम तक सरकार के प्रतिनिधि और राज्यकार्यकारिणी के बीच बातचीत का दौर चल रहा था। इस बीच दिनभर कर्मचारियों में हड़ताल समाप्त होने को लेकर चर्चा भी जारी रही। प्रदेश के अन्य जिलों में आंदोलनरत कर्मचारियों के काम पर लौटने की सूचना मिलने के साथ नागरिक अस्पताल के बाहर बैठे बहुत से कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। बर्खास्त हुए कर्मचारी हो सकते हैं बहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है वहीं 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 07:51 PM (IST)
काम पर लौटने लगे एनएचएम कर्मचारी
काम पर लौटने लगे एनएचएम कर्मचारी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस बीच काफी संख्या में हड़ताल में शामिल कर्मचारी काम पर भी लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को बाकी कर्मचारियों के भी काम पर लौटने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अधिकांश कर्मचारियों के काम पर लौटने का दावा कर रहे हैं। बुधवार देर शाम तक सरकार के प्रतिनिधि और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के बीच बातचीत का दौर चल रहा था। इस बीच दिनभर कर्मचारियों में हड़ताल समाप्त होने को लेकर चर्चा भी जारी रही। प्रदेश के अन्य जिलों में आंदोलनरत कर्मचारियों के काम पर लौटने की सूचना मिलने के साथ नागरिक अस्पताल के बाहर बैठे बहुत से कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। बर्खास्त हुए कर्मचारी हो सकते हैं बहाल:

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है वहीं 280 कर्मचारियों को काम पर नहीं लौटने पर बर्खास्त करने के चेतावनी पत्र दिए गए हैं। कर्मचारी नेताओं की माने तो सरकार ने बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की सहमति प्रदान की है। एनएचएम कर्मचारी संघ प्रधान पंकज यादव का कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है। उम्मीद है सकारात्मक परिणाम आएंगे। एक दो दिन में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आएगी।

--

बुधवार को कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। बृहस्पतिवार तक बाकी कर्मचारियों के भी काम पर लौटने की उम्मीद है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हो जाएंगी। कई कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यभार संभाल लिया है।

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.