Move to Jagran APP

बारिश से गर्मी में राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

दो दिनों से हो रही बारिश के बाद लोगों को जहां उमस भरी गर्मी दिलाई है। वहीं जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 06:23 AM (IST)
बारिश से गर्मी में राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
बारिश से गर्मी में राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : दो दिनों से हो रही बारिश के बाद लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव के चलते लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। बुधवार को भी सुबह के समय जिले में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में सुबह 8 बजे तक रेवाड़ी में 24 एमएम, डहीना में 60, बावल में 41, नाहड़ में 21, धारूहेड़ा में 7, मनेठी में 2, कोसली में 1 एमएम बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जलभराव से बढ़ी परेशानी बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के चलते कुछ स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी सड़कों पर फैल गया। जिसके चलते वहां पर नारकीय स्थिति बन गई। फसलों के लिए भी बारिश काफी फायदेमंद है। जुलाई सूखा बीत जाने के बाद अब अगस्त में अच्छी बारिश ने किसानों को राहत दी है। मौसम विभाग की ओर से 20 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

---- तापमान में हुई गिरावट बारिश के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इससे पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.