पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेठी में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, कुंड : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेठी में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. अरविद यादव तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर न्यू ईरा स्कूल के निदेशक नरेंद्र यादव, सरपंच श्योताज सिंह, कुंड स्कूल प्राचार्य सुनील यादव, शिक्षाविद लक्ष्मण सिंह, ओमपाल सिंह, बलबीर सिंह व वन सुरक्षा कर्मी महेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य रविद्र यादव ने की।
डॉ. अरविद यादव ने संस्थान परिसर में गुलमोहर का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों व आइटीआइ स्टॉफ सदस्यों विनोद गोरिया, दिनेश कुमार, रोहताश सिंह, संजय कुमार, विक्रम सिंह, सरिता, सविता व मुकेश गोयल ने एक-एक पौधा लगाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरुरी है। हर व्यक्ति को पौधों की महता को समझना चाहिए। प्राचार्य रविद्र यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
-----------
फोटो संख्या:8 पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : राष्ट्रीय खादी दिवस पर भाजपा महिला विग की पदाधिकारियों की ओर से नेहरू पार्क में पौधारोपण किया गया। इस दौरान महिला पदाधिकारियों की ओर से पारिजात का पौधा लगाया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ने के चलते लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर दीपा भारद्वाज, चांदनी चांदना, सविता, मंजू यादव, सुरेखा, उषा आर्या मौजूद रहे।