एकजुट होकर उठाएंगे व्यापारियों की समस्या
व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने के लिए सभी व्यापार मंडल को एक साथ जोड़ है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने के लिए सभी व्यापार मंडल एसोसिएशन ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का मन बनाया है। सभी बाजारों के प्रधानों को लेकर रेवाड़ी व्यापार मंडल का गठन किया गया है। इस मंडल के माध्यम से सभी प्रधान समस्याओं को प्रमुखता से उठा सकेंगे तथा समाधान के लिए भी एकजुट होकर प्रशासन व सरकार के समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकेंगे। रेवाड़ी व्यापार मंडल के प्रधान पद को लेकर शहर के आर्य समाज मंदिर में 27 बाजारों के प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वे प्रधान नहीं बनाएंगे बल्कि सभी प्रधान समान रूप से सहयोगी रहेगी। प्रधान बनाने की बजाय 11 सदस्यीय वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। ये प्रधान वर्किंग कमेटी में रेवाड़ी व्यापार मंडल की वर्किंग कमेटी में अभी फिलहाल जो 8 सदस्य शामिल किए गए हैं उनमें नीरज सोनी, अनिल अरनेजा, रामचंद्र अग्घी, दीपेश भार्गव, हंसराज पोसवाल, सुरेश सैनी, सुभाष अग्रवाल, नरेश राव शामिल है। बाकी के तीन सदस्यों को भी शीघ्र ही कमेटी में शामिल किया जाएगा। प्रधानों का कहना है कि इससे निश्चित तौर पर एकजुटता से समस्याओं को उठाया जा सकेगा।