Move to Jagran APP

चिकित्सक दंपती निकले कोरोना पॉजिटिव, शहर में हड़कंप

शहर के निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले है

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 07:55 PM (IST)
चिकित्सक दंपती निकले कोरोना पॉजिटिव, शहर में हड़कंप
चिकित्सक दंपती निकले कोरोना पॉजिटिव, शहर में हड़कंप

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : शहर के निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अपने अस्पताल में वे सैकड़ों की तादाद में मरीजों की जांच कर चुके थे। जिसके चलते हड़कंप की स्थिति हे। स्वास्थ्य विभाग अब इनकी चेन खंगालने में जुटा हुआ है। जिले में अब पॉजिटिव केस की संख्या 51 हो गई है। इनमें से 20 मरीज ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। वहीं 31 एक्टिव केस बचे हैं। महिला की कराई थी डिलीवरी महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी डिलीवरी के लिए सरकुलर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। 3 जून को उसकी डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अस्पताल के कर्मचारियों व चिकित्सकों का सैंपल लिया था। चिकित्सक दंपती ब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी समस्या अब उन मरीजों का पता लगाने को लेकर है, जिनका इस दौरान चिकित्सक दंपती ने उपचार किया है। ऐसे में कोरोना की एक बड़ी चेन बन सकती है जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप है।

prime article banner

वहीं, स्वास्थ्य विभाग बीते दिनों मिले अन्य पॉजिटिव लोगों की भी चेन खंगालने में जुटा है। शहर में ही मिले एक पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। हेल्थ बुलेटिन:

वर्तमान में निगरानी में कुल लोग: 1012

कुल सैंपल लिए: 3068

नेगेटिव: 2757

पॉजिटिव: 51

ठीक हुए: 20

रिपोर्ट बाकी: 260


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.