Move to Jagran APP

Rewari: घर पर कंजक देने के बहाने सात साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewari News पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची को किशोर ने बताया कि उन्हें घर पर कंजकों के लिए भोजन रखा गया है। वह बच्ची को भोजन कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपित ने घर ले जाने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Wed, 25 Jan 2023 02:10 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 02:10 PM (IST)
Rewari: घर पर कंजक देने के बहाने सात साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सात साल की बच्ची को एक किशोर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। शहर के एक मोहल्ला में रहने वाली सात साल की बच्ची को एक किशोर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित किशोर भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची के घर पहुंचने पर स्वजन को दुष्कर्म के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

झांसा देकर ले गया साथ

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का यहां एक मोहल्ला में रहता है और घरों से कबाड़ उठाने का काम करता है। मंगलवार को अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची को किशोर ने बताया कि उन्हें घर पर कंजकों के लिए भोजन रखा गया है। वह बच्ची को भोजन कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपित ने घर ले जाने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर आरोपित ने बच्ची का मुंह दबा दिया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपित फरार हो गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो स्वजन को उसके साथ किशोर द्वारा दुष्कर्म करने के बारे में पता लगा। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के जीजा ने कबाड़ी की दुकान की हुई है और आरोपित उसके पास ही काम करता है। पुलिस ने आरोपित किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.