Move to Jagran APP

Rewari: भाजपा सांसद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ने के लिए निकले हैं राहुल गांधी

Rewari News अलवर के भाजपा सांसद बालकनाथ ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा भारत को जोड़ने के लिए नहीं है। राहुल गांधी भारत जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने के लिए निकले हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के दो टुकड़े कर दिए थे।

By krishan kumarEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 08:03 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 08:05 PM (IST)
Rewari: भाजपा सांसद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ने के लिए निकले हैं राहुल गांधी
Rewari: भाजपा सांसद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना : जागरण

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता: अलवर के भाजपा सांसद बालकनाथ ने कहा कि कांग्रेस की यात्रा भारत को जोड़ने के लिए नहीं है। राहुल गांधी भारत जोड़ने नहीं, बल्कि तोड़ने के लिए निकले हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के दो टुकड़े कर दिए थे। वह मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए कश्मीर में धारा-370 लगा दी थी। आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने हमेशा धर्म की राजनीति को बढ़ावा दिया है। अब जब एक अंखड भारत का निर्माण हो रहा है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है।

राजस्थान में भी कांग्रेस में लूट की लड़ाई मची हुई है। कांग्रेस नेताओं में एक दूसरे को कुर्सी से हटाने के लिए होड़ लगी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता के साथ धोखा हुआ कि कांग्रेस सत्ता में आ गई। राजस्थान में भाजपा पूरी निष्ठा से विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

गुजरात में गरबा में मुस्लिम युवकों के घुसने पर उन्होंने कहा कि गरबा में समाज पर नहीं, बल्कि व्यक्ति पर प्रतिबंध है। धर्म को अपमानित करने वालों को प्रतिबंधित किया गया है। आदमपुर के उप चुनाव पर बाबा बालकनाथ ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा के सामने कहीं कोई चुनौती नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.