Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल दहला देना वाला था खौफनाक मंजर, 10 लाख लोगों की लाशों पर खींची थी भारत के विभाजन की रेखा

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:07 AM (IST)

    Partition of India कांग्रेसियों ने कहा था कि देश का विभाजन हमारी लाश पर से होगा भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद दंगा शुरू हो गया। इन दंगों के दौर ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल दहला देना वाला था खौफनाक मंजर, 10 लाख लोगों की लाशों पर खींची थी भारत के विभाजन की रेखा

    रेवाड़ी, जागरण संवाददााता। Partition Horrors Memorial Day:  दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सोमवार को 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। वहीं, एक दिन पहले विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया गया। 14 अगस्त, 1947 को भारत को बांटकर पाकिस्तान राष्ट्र बनाया गया। इसके बाद हुई हिंसा कई दिनों तक चली, जिसमें 10 लाख से अधिक मारे गए। हालांकि, इसका ठीकठीक आंकड़ा आज तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के मौके पर हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (Haryana BJP president Om Prakash Dhankar) ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन की रेखा दस लाख लोगों की लाशों पर से खींची गई। उन्होंने कहा कि एक करोड़ शरणार्थी भारत आए और दस हजार से ज्यादा बहनों की अस्मिता पर हमला हुआ।

    ओम प्रकाश धनखड़ रविवार को कोसली में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

    प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी आज हर घर तिरंगा अभियान पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन उनको तिरंगे के बारे में बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा ब्रिटिश हुकुमत की तरह फूट डालो राज करो वाला फार्मूला ही देश में अपनाया। 30 दिसंबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान-निकोबार दीप समूह को आजाद कराने के बाद वहां पर तिरंगा लहराया था। कांग्रेस ने उस समय इसका विरोध जताया था।

    बाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वहां पर तिरंगा लहराया गया लेकिन मनमोहन सिंह सरकार आने पर कांग्रेस ने तिरंगा लहराने का एक बार फिर से विरोध किया।

    वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब अंडमान निकोबार में इतना ऊंचा तिरंगा लहराया है कि कोई कांग्रेसी उसे उतार नहीं सकता। कांग्रेस ने सांता क्रूज एयरपोर्ट, दमदम एयरपोर्ट बनाए थे लेकिन भाजपा शासन आने पर सांताक्रूज एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट हुआ और दमदम एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट बना।