Move to Jagran APP

लालू यादव के समधी कैप्टन अजय यादव ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया विश्वासघाती, दी ये नसीहत

Punjab Political Crisis लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को विश्वासघाती बताया है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह को एक बार फिर अपने फैसले पर विचार करना चाहिए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 03:08 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 03:08 PM (IST)
लालू यादव के समधी कैप्टन अजय यादव ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया विश्वासघाती, दी ये नसीहत
कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव। फाइल फोटो

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव ने पंजाब में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा करना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को तीन बार पंजाब कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया और लगभग दस वर्ष उनको मुख्यमंत्री बनाया। अब जब चार महीने बाद ही पंजाब में चुनाव हैं, इस समय एकदम से पार्टी छोड़ना विश्वासघात है। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहली बार पंजाब कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया उस समय वे अकाली दल छोड़ कर आए थे, फिर भी कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास किया और प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब उनको कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखना चाहिए। जिस पार्टी ने उनको इतना मान-सम्मान दिया है वो आगे भी उनको पूरा मान-सम्मान देगी।

बता दें कि अमरिंदर सिंह ने अभी हाल में ही कहा था कि वह अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे। भाजपा में भी नहीं जाएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नही दिया है। माना जा रहा है वह कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।

कांग्रेस के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं अमरिंदर सिंह

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि 2017 में अमरिंदर सिंह कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है और उनकी आयु 80 वर्ष हो चुकी है। इसलिए अब उनको सम्मान पूर्वक तरीके से राजनीति से रिटायर्ड होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के मार्गदर्शक बनकर रहना चाहिए। जिन्होंने सेना में रहते हुए देश की सेवा की है, उनको एक बार फिर विचार करना चाहिए क्योंकि कई बार इंसान बिना सोचे समझे जल्दबाजी ने निर्णय लेता है। इसलिए अमरिंदर सिंह को एक बार फिर विचार करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.