विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewari: फैक्ट्री में श्रमिक की दर्दनाक मौत, बॉयलर में गिर कर जिंदा जला युवक; दो दिन पहले ही शुरू की थी ड्यूटी

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 01 Sep 2023 01:09 PM (GMT+05:30)

रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की रात को काम करने के दौरान एक श्रमिक बॉयलर ...और पढ़ें

फैक्ट्री में श्रमिक की दर्दनाक मौत, बॉयलर में गिर कर जिंदा जला युवक
फैक्ट्री में श्रमिक की दर्दनाक मौत, बॉयलर में गिर कर जिंदा जला युवक

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। रेवाड़ी (Rewari) के बावल औद्योगिक क्षेत्र (Bawal Industrial Area) स्थित एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की रात को काम करने के दौरान एक श्रमिक बॉयलर (Boiler) में गिर कर जिंदा जल गया। मृतक श्रमिक उत्तर प्रदेश के जिला खीरी का रहने वाला था और दो दिन पहले ही फैक्ट्री में नौकरी शुरू की थी। पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना दी है और शव को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया है।

रोबोट के टकराने से बॉयलर में गिरा श्रमिक

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला खीरी के गांव ईशानगर निवासी महिताब ने दो दिन पहले ही बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-पांच में एलाय व्हील बनाने वाली फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। बृहस्पतिवार को फैक्ट्री में दूसरा ही दिन था।

वह बृहस्पतिवार की रात फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। रात को काम करने के दौरान महिताब एक रोबोट से टकरा गया और बॉयलर में जा गिरा। बॉयलर में गिरने से वह बुरी तरह जल गया। अन्य श्रमिकों ने मशक्कत के बाद महिताब को बॉयलर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्वजन को दी गई सूचना

श्रमिक के बॉयलर में गिरने की घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रात को कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना महिताब के स्वजन को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया। स्वजन के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।