Move to Jagran APP

Rewari News: रेवाड़ी जिले में आया अजीब मामला, जन्मदिन वाले ही दिन हुई जैन समाज के पूर्व प्रधान की मृत्यु

रेवाड़ी जिले से एक अजीब संयोग सामने आया है जिस दिन जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थी उसी दिन जैन समाज के पूर्व प्रधान सुनील कुमार जैन सर्राफ का निधन हो गया। स्व. सुनील कुमार जैन 67 साल के थे तथा शहर के मशहूर स्वर्ण व्यापारी भी थे।

By JagranEdited By: Sonu GuptaPublished: Tue, 27 Sep 2022 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 05:06 PM (IST)
Rewari News: रेवाड़ी जिले में आया अजीब मामला, जन्मदिन वाले ही दिन हुई जैन समाज के पूर्व प्रधान की मृत्यु
जन्मदिन वाले ही दिन हुई जैन समाज के पूर्व प्रधान की मृत्यु।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले से एक अजीब संयोग सामने आया है। जिस दिन जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थी उसी दिन जैन समाज के पूर्व प्रधान सुनील कुमार जैन सर्राफ का निधन हो गया। शिक्षा के प्रति समर्पित रहे माडल टाउन निवासी स्व. सुनील कुमार जैन ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके निधन पर सिर्फ जैन समाज के लोगों ने ही नहीं बल्कि अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भी शोक प्रकट किया है।

loksabha election banner

जन्मदिन वाले दिन ही हुई मौत

स्व. सुनील कुमार जैन 67 साल के थे तथा शहर के मशहूर स्वर्ण व्यापारी भी थे। 29 सितंबर को दोपहर दो बजे लायन्स भवन में उनकी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। उनके भांजे प्रदीप जैन ने बताया कि स्व. सुनील जैन का 25 सितंबर को जन्मदिन था और उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई।

गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

वह अकलंक शरणालय जहां देशभर से आए बच्चों को निश्शुल्क आवास और शिक्षा दी जाती है उसके संरक्षक थे। अकलंक प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में उन्होंने अहम योगदान दिया था। वह बीते कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

कई संगठनों ने निधन पर जताई शोक

उनके निधन पर जैन समाज के प्रधान पदम कुमार जैन, भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान प्रदीप जैन, जैन एजुकेशन बोर्ड के प्रधान राजकुमार जैन, अकलंक शरणालय के प्रधान अरविंद जैन, गुड़ बाजार के प्रधान सुरेश चंद जैन, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान नीरज सोनी, ज्वेलर्स एसोसिशन के प्रधान पवन बतरा ने परिवार को ढाढस बंधाई।

यह भी पढ़ें-  नवरात्र के तीसरे दिन की जाएगी माता चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि और मंत्र

यह भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट ने 2000 यूनिट बिजली फ्री देने का किया ऐलान, जानें सरकार ने किसे दिया फायदा

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने पाकिस्‍तान को दी ऐसी सलाह की चीन की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, ब्लिंकन ने एक तीर से साधे दो निशाने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.