पर्यावरण हमारे जीवन का आधार : रेनवा
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा पर्यावरण प्रबंधन समिति कटिबद्घ है। पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों में हवा, पानी, मिट्टी, खनिज, ईंधन, पौधे और जानवर शामिल हैं। इन संसाधनों की देखभाल करना और इनका सीमित उपयोग करना ही प्रकृति का संरक्षण है। यह बात हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र रेनवा ने बावल में चतुर्थ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता समारोह को संबोधित करते हुए कही।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा पर्यावरण प्रबंधन समिति कटिबद्ध है। पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों में हवा, पानी, मिट्टी, खनिज, ईंधन, पौधे और जानवर शामिल हैं। इन संसाधनों की देखभाल करना और इनका सीमित उपयोग करना ही प्रकृति का संरक्षण है। यह बात हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र रेनवा ने बावल में चतुर्थ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता समारोह को संबोधित करते हुए कही।
रेनवा ने कहा कि प्रकृति, संसाधन और पर्यावरण हमारे जीवन और अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने प्रदूषण विभाग द्वारा ऑनलाइन मैनेजमेंट और नए रूल 2016 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी पर्यावरणीय संगठन एक ऐसा संगठन होता है जो पर्यावरण को किसी प्रकार के दुरुपयोग के खिलाफ सुरक्षित करता है। साथ ही यह संगठन पर्यावरण की देखभाल तथा विश्लेषण भी करता है। इस अवसर पर मोहित मुदगिल, पंकज यादव, एसएन शर्मा, अनुराधा, प्रकाश, अनिल, विजय, अनिल शर्मा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।