मोदी से दूर नहीं होगा दलित व पिछड़ा वर्ग
बिहार में गठबंधन का गणित हल होने से उत्साहित मधुबनी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकमदेव नारायण यादव ने दावा किया कि विरोधियों के लाख प्रयास के बावजूद अब दलित व पिछड़ा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूर नहीं होगा।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: बिहार में गठबंधन का गणित हल होने से उत्साहित मधुबनी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकमदेव नारायण यादव ने दावा किया कि विरोधियों के लाख प्रयास के बावजूद अब दलित व पिछड़ा वर्ग प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी से दूर नहीं होगा। भाजपा में पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे माने जाने वाले हुकमदेव का मानना है कि राजस्थान व मध्यप्रदेश में हार के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन दमदार रहा है। दलित व पिछड़ा वर्ग के सबसे गरीब लोग खुलकर भाजपा के साथ आए हैं।
हुकमदेव मंगलवार को देर शाम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव के जन्मदिवस के मौके पर यहां के अग्रवाल भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह के बाद दैनिक जागरण के साथ भी अपने विचार साझा किए। समारोह का आयोजन शहर के विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से किया गया था। हुकमदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मामूली अंतर से सीटों का गणित अवश्य बदला है, लेकिन मत प्रतिशत में भाजपा आगे हैं। राजस्थान में भी
लोग भाजपा को बहुत पीछे मान रहे थे, लेकिन हमने सबके अनुमान झुठलाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार, मध्यप्रदेश
व राजस्थान सहित कई राज्यों में भाजपा का जलवा दिखेगा। मोदी ने जीर्णोद्धार की नहीं बल्कि कायाकल्प की मुहिम शुरू की है। यह मुहिम रुकनी नहीं चाहिए। जात-पात छोड़कर बुद्धिजीवियों को इसके लिए खुलकर साथ आना होगा। अर¨वद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल, लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण यादव, अग्रवाल सभा के प्रधान राधेश्याम गुप्ता मौजूद रहे।