न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आया
नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में ही सर्दी अपना तेवर दिखाने लगी है। एसी, कूलर और पंखे अब चलने बंद हो गए हैं। पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे चल रहा है। लोगों ने सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना जताई है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही सर्दी अपना तेवर दिखाने लगी है। एसी, कूलर और पंखे अब चलने बंद हो गए हैं। पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे चल रहा है। लोगों ने सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना जताई है। पिछले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 10 तथा अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। शनिवार को भी आसमान में हलके बादल छाए रहे।
उतारचढ़ाव भरा रहा तापमान:
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 नवंबर 29.5 9.5
9 नवंबर 29.4 9.0
8 नवंबर 29.0 8.0
7 नवंबर 27.2 7.5
6 नवंबर 27.0 12.6
5 नवंबर 25.0 9.0
4 नवंबर 27.5 15.5
3 नवंबर 33.5 16.0
2 नवंबर 34.5 14.5
1 नवंबर 31.4 13.5 डिग्री सेल्सियस
---- डेंगू व मलेरिया का प्रकोप होगा कम:
तापमान में कमी आने से मच्छरों का प्रकोप कम होगा। इससे मलेरिया और डेंगू के मामले समाप्त हो जाएंगे। विभाग की ओर से 15 नवंबर तक जागरुकता कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके अलावा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. कमल मेहरा, उपसिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी।