मंडल आयुक्त का पहली बार रेवाड़ी आने पर स्वागत
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त अशोक कुमार सांगवान बृहस्पतिवार को पहली बार रेवाड़ी आए। यहां पहुंचने पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह एडीसी प्रदीप दहिया एसडीएम अलका चौधरी कोसली के एसडीएम अमरदीप जैन सीटीएम रविन्द्र यादव तहसीलदार मनमोहन आदि ने उनका स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 06:36 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : गुरुग्राम मंडल के आयुक्त अशोक कुमार सांगवान बृहस्पतिवार को पहली बार रेवाड़ी आए। यहां पहुंचने पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह, एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम अलका चौधरी व अमरदीप जैन, सीटीएम रविन्द्र यादव, तहसीलदार मनमोहन आदि ने उनका स्वागत किया। साथ ही पुलिस गारद ने उन्हें जिला सचिवालय परिसर में सलामी दी। इसके बाद मंडल आयुक्त ने अपने न्यायालय में मामलों की सुनवाई की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें