Move to Jagran APP

मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह

मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। सुबह से ही हर मतदान बूथ पर पुरुषों के समान ही महिलाओं की भी लंबी लाइनें लगी रही। तेज धूप के बावजूद भी मतदान करने का महिलाओं का जोश कम नहीं हुआ। गीत गाती हुई पहुंची महिलाएं शहर हो या गांव सभी जगह महिलाओं में भी वोट डालने को लेकर खासा जोश था। पुरुषों के समान ही उनकी भी लंबी लाइन लगी हुई थी। बहुत सी जगह तो महिलाएं एकत्रित होकर गीत गाती हुई पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 06:32 AM (IST)
मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह
मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। सुबह से ही हर मतदान बूथ पर पुरुषों के समान ही महिलाओं की भी लंबी लाइनें लगी रही। तेज धूप के बावजूद भी मतदान करने का महिलाओं का जोश कम नहीं हुआ। गीत गाती हुई पहुंची महिलाएं

loksabha election banner

शहर हो या गांव सभी जगह महिलाओं में भी वोट डालने को लेकर खासा जोश था। पुरुषों के समान ही उनकी भी लंबी लाइन लगी हुई थी। बहुत सी जगह तो महिलाएं एकत्रित होकर गीत गाती हुई पहुंची। ग्रामीण अंचल में गर्मी के बावजूद महिलाएं घर का कामकाज निपटाने के बाद सामूहिक रूप से गीत गाती हुईं मतदान केंद्र तक पहुंचीं। बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव जाटूवास में महिलाएं एकत्रित होकर पहुंची। बातचीत में महिलाओं ने कहा कि -चुनाव से बड़ो मेलो हो सकै ह कै। पांच साल में मोको मिलै सै। भाड़ावास में बने मतदान केंद्र पर भी पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिलाओं की कतार नजर आई। हर किसी में था वोट डालने का जुनून

सुबह दस बजे बाद सूरज भौंहे यों तान रहा था मानो डरा ही देगा, लेकिन लोकतंत्र के सिपाही हर घर से निकले और महायज्ञ की पवित्र वेदी बनी मतदान केंद्र तक पहुंचे। बुजुर्ग हों या युवा, महिला हो या पुरुष सभी ने भीषण गर्मी के बावजूद वोट डाला। लंबी कतार के बावजूद ललाट पर परेशानी की लकीरें नहीं बल्कि वोट डालने की बेकरारी नजर आई। चैन मानो तब ही मिला जब लोकतंत्र की बेहतरी का फर्ज निभाने की स्याही का रंग अंगुली पर नहीं सज गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.