Move to Jagran APP

मिशन-2019 के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ता: धनखड़

कोसली के नाहड़-कनीना मार्ग पर स्थित रेवती सदन में शनिवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र में कृषि, पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठित है और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत की हमें 2015 का चुनाव फतेह किया था। अब मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और संगठन को मजबूत करने का भार उनके कंधों पर होता है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा प्रदेश को बने 50 वर्ष पूरे हो रहे थे, उस समय प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी। अक्टूबर माह में प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार चार वर्ष पूरे करने जा रही है। सरकार द्वारा चार

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:11 PM (IST)
मिशन-2019 के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ता: धनखड़
मिशन-2019 के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ता: धनखड़

संवाद सहयोगी, कोसली : कोसली के नाहड़-कनीना मार्ग पर स्थित रेवती सदन में शनिवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र में कृषि, पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठित है और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत की हमें 2015 का चुनाव फतेह किया था। अब मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और संगठन को मजबूत करने का भार उनके कंधों पर होता है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा प्रदेश को बने 50 वर्ष पूरे हो रहे थे, उस समय प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी। अक्टूबर माह में प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार चार वर्ष पूरे करने जा रही है। सरकार द्वारा चार वर्षों में इतने विकास के कार्य किए गए हैं जोकि पूर्व की सरकारें नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विकास कार्यों से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर चार लाख लोग स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को करनाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 1 अक्टूबर से बाजरा की खरीद शुरू होने जा रही है,जिस किसान ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, उसकी फसल निश्चित तौर पर खरीदी जाएगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि आज 29 राज्यों में से 21 राज्यों में भाजपा नेतृत्व वाली सरकारें जनता की सेवा को समर्पित हैं। भाजपा देश भर में 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव हासिल कर चुकी है। कोसली के विधायक बिक्रम ¨सह यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के विकास को लेकर वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए हम सबको अभी से जुट जाना है। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष व रोहतक लोकसभा प्रभारी अर¨वद यादव ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। बैठक के दौरान गुरूग्राम लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण ¨सह यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका रोहतक लोकसभा प्रभारी अर¨वद यादव ने अनुमोदन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलो में समान रूप से विकास हुआ है तथा हाल ही में बिजली सस्ती करके प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं जिला प्रभारी अजीत कलवाड़ी ने संगठन मजबूती को लेकर विचार साझा किए। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, लोकसभा विस्तारक डॉ. दिनेश कुमार, रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक मनीष कुमार व उमेश कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी चांदना, महाबीर यादव, जिला महामंत्री प्रीतम ¨सह चौहान, जिला महामंत्री अमित यादव मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.