जागरण से बढ़ता है भाईचारा: रणधीर
सेक्टर छह में हिमाचल वैलयफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार रात को मां भगवती का दसवां विशाल जागरण आयोजित किया गया। विधायक रणधीर ¨सह ने दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभांरभ किया। इस मौके वार्ड 2 के पार्षद राजकुमार सैनी व बेस्टेक आरडब्ल्यूए के प्रधान मनोज चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा:
सेक्टर छह में हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार रात को मां भगवती का दसवां विशाल जागरण आयोजित किया गया। विधायक रणधीर ¨सह ने दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभांरभ किया। इस मौके वार्ड 2 के पार्षद राजकुमार सैनी व बेस्टेक आरडब्ल्यूए के प्रधान मनोज चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे।
मुख्य अतिथि विधायक रणधीर ¨सह ने कहा कि वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हर साल आयोजित जागरण एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था के साथ साथ भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है तथा आत्मिक शांति मिलती है। हिमाचल से आए कलाकारों ने माता की महिमा का गुणगान किया। जागरण के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश गौतम ने मूर्ति भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जागरण के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुभाष राणा, पवन शर्मा, सुनील चौधरी, भारत भूषण, पीसी कूपर, उत्तम भाटिया, नवीन कुमार, अरुण भारद्वाज आदि मौजूद थे।