बाढ़ पीड़तों की सहायता के लिए बढ़े हाथ
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज रेवाड़ी के चिकित्सकों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 60 हजार 600 रूपये दिए। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को राशि का चेक सौंपते हुए राहत कोष में जमा करवाई। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सभी को स्वेच्छा से कुछ न कुछ अवश्य दान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर खानपान व अन्य वस्तुएं मिल सके। इस अवसर पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदर्शन पंवार, डॉ. अशोक सैनी, डॉ. अशोक रंगा, डॉ. अनिल यादव, डॉ. कमल मेहरा, डॉ. रणबीर ¨सह सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के चिकित्सकों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 60 हजार 600 रुपये दिए। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को चेक सौंपा गया। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सभी को स्वेच्छा से कुछ न कुछ अवश्य दान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर खानपान व अन्य वस्तुएं मिल सके।
इस अवसर पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदर्शन पंवार, डॉ. अशोक सैनी, डॉ. अशोक रंगा, डॉ. अनिल यादव, डॉ. कमल मेहरा, डॉ. रणबीर ¨सह मौजूद थे।
------- विकास समिति व पंचायत ने साढ़े 15 हजार रुपये दिए जासं, रेवाड़ी : केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खेल सांस्कृतिक एवं ग्रामीण विकास समिति एवं ग्राम पंचायत गोठड़ा टप्पा खोरी ने संयुक्त रूप से 15 हजार 500 रुपये की राशि के चैक एसडीएम जितेंद्र कुमार को सौंपे। एसडीएम ने कहा कि मानवता के नाते केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। केरल के लोगों की मदद के लिए रेवाड़ी के लोग दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों व सभी समाज के लोग आगे आकर इसमें सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केरल डिजास्टर रिलीफ फंड के नाम से खाता नंबर 4681000100053859 तथा आइएफएससी कोड पीयूएनबी 468100 पंजाब नैशनल बैंक लघु सचिवालय रेवाड़ी में खोला गया है। दान करने वाले इस खाते में दान की राशि डाल सकते हैं।
वहीं, गांव गुमीना निवासी मनीष कुमार सोनी ने स्वेच्छा से बाढ़ पीड़ितों की सहायता से 31 सौ रुपये की राशि राहत कोष में जमा कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी को इच्छानुसार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के दान करना चाहिए।