Move to Jagran APP

लगातार बढ़ रही ठिठुरन, हृदय रोगियों की बढ़ी परेशानी

सर्दी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शीतलहर के चलते ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित रहा। दिनमें धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। शाम को जल्द धूप गायब होने से ठिठुरन का प्रकोप बढ़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 तथा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम 20.2 व न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी होने के बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:11 PM (IST)
लगातार बढ़ रही ठिठुरन, हृदय रोगियों की बढ़ी परेशानी
लगातार बढ़ रही ठिठुरन, हृदय रोगियों की बढ़ी परेशानी

-20.5 डिग्री रहा सोमवार को अधिकतम तापमान

loksabha election banner

-3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा

-2.5 डिग्री था रविवार को न्यूनतम पारा

-24 घंटे आने वाले हो सकते हैं और ठंडे जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : सर्दी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शीतलहर के चलते ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। शाम को जल्द धूप गायब होने से ठिठुरन का प्रकोप बढ़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 तथा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम 20.2 व न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने के बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। हृदय रोगी बरतें सावधानी:

सर्दी बढ़ने के साथ हृदय और सांस के रोगियों की भी परेशानियां बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रणवीर ¨सह का कहना है कि जैसे जैसे तापमान में कमी आएगी और कोहरा छाएगा हृदय और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ेगी। ऐसे में उन्हें पूरी तरह सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुबह शाम घरों में ही रहें तो बेहतर, धूप में बाहर निकलते हैं तो भी पूरी तरह गर्म कपड़े पहनकर निकलना चाहिए। खानपान में चिकनाई युक्त पदार्थों से बचना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.