विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षा विभाग ने बदला 279 प्राइमरी स्कूलों का नाम

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:57 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने 279 प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले हैं, जो मॉडल संस्कृति और सीएम एक्सीलेंस स्कूलों के परिसर में ...और पढ़ें

हरियाणा में 279 प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हरियाणा में 279 प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. 279 प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले गए।

  2. नए नाम मॉडल संस्कृति और सीएम एक्सीलेंस पर आधारित।

  3. कक्षा एक में अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य होगा।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों के नाम में बदलाव किया है। विभाग की तरफ से उन सभी प्राइमरी स्कूलों का नाम बदला गया है, जो मॉडल संस्कृति, सीएम एक्सीलेंस अर्ली इंग्लिश स्कूल, पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों के परिसर में या उनके साथ लगते हैं।

अब यह स्कूल राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय (जीएमएसपीएस) व राजकीय सीएम एक्सीलेंस अर्ली इंग्लिश प्राइमरी स्कूल (जीसीएमईईईपीएस) के नाम से जाने जाएंगे।

इसमें प्रदेशभर के 279 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें रेवाड़ी जिले के भी 14 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। विभाग ने इसको लेकर छह बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की है।

सेंकडरी के साथ नाम मैच करना उद्देश्य

बदलाव का उद्देश्य प्राइमरी विंग का नाम सेकेंडरी स्कूल के नाम से मैच करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी प्राइमरी स्कूल पीएम श्री प्राइमरी घोषित नहीं किया जा रहा है, क्योंकि पीएम श्री की घोषणा केवल भारत सरकार करती है।

इन सभी स्कूलों में कक्षा एक की पढ़ाई अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में होगी। कक्षा दो से आगे हर कक्षा में हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम का एक-एक सेक्शन होगा।

जीसीएमईईईपीएस स्कूलों में निर्धारित नियमित फंड के अलावा कोई भी फीस या वित्तीय योगदान छात्रों से नहीं लिया जाएगा। वहीं जीएमएसपीएस स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से अन्य माडल संस्कृति स्कूलों की तरह विद्यालय विकास निधि ली जाएगी।

को-एड होंगे स्कूल..

अधिसूचना जारी होने की तिथि से यह सभी संस्थान सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) के रूप में कार्य करेंगे। इन प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती माडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमईईई स्कूलों की तर्ज पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी, जो 45 प्राइमरी स्कूल पहले जीएमएसपी स्कूल थे।

वह अब प्रकृति और कार्य में जीसीएमईईईपी स्कूल होंगे। विभाग की तरफ से यह कदम गुणवत्तापूर्ण और अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से 3 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा ट्रेनें और उड़ानें रद