दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा रोड़ियों से भरा ट्रक, कई वाहन भिड़े; लगा लंबा जाम
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा के पास रोड़ियों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे तीन अन्य वाहन भी आपस ...और पढ़ें
-1791696765061_m.webp)
कंक्रीट से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गया। जागरण
HighLights
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोड़ियों से भरा ट्रक पलटा।
हादसे में तीन अन्य वाहन आपस में टकराए, लगा जाम।
कोई जनहानि नहीं, पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
सुनील चौहान, धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर रजवाड़ा होटल के सामने रोड़ियों (कंक्रीट) से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक के पलटने के कारण पीछे से आ रही तीन अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं।
हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर रोड़ियां बिखर गईं और यातायात बाधित हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट लगने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
हाईवे पर लगा जाम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क के बीचों-बीच पलटे ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई। हाइड्रा की मदद से पलटे हुए ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे किया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।
कोई जनहानि नहीं
हादसे में चलते तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे लेकिन, कोई जनहानि नहीं है। ट्रक पलटने से करीब आधा घंटे तक दिल्ली मार्ग पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने वाहनों को हटाते हुए मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया दिया है।
