Move to Jagran APP

वृद्धाओं ने लगाया पेंशन नहीं देने का आरोप

कोसली उपमंडल के गांव झाल की करीब दो दर्जन वृद्धाओं ने प्रशासन पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता नहीं देने का आरोप लगाया। इस संबंध में पीड़ितों ने सरकार से उनकी वृद्धावस्था पेंशन फिर से जारी कराने की मांग की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेवाड़ी द्वारा दो लाख या इससे अधिक वार्षिक आमदनी वालों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता रोका गया है। मायादेवी, कमला, सुशीला, कमला, कौशल्या, संतरा, फुलपति, शांतिदेवी, मुन्नी देवी, भंवरी, रामगिरी, संतरा, सुरजी, सुमनदेवी, अंगूरी, प्रेमलता, बिमला, कमलार, रामगिरी आदि महिलाओं का कहना था पिछले वर्ष मार्च से पहले तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्राप्त कर रही थीं लेकिन 22 मार्च 2017 को हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचनका के बाद उनका भत्ता रोक दिया गया। इसमें जिनकी उम्र साठ साल या उससे अधिक आयु की वृद्धाओं को दो लाख से अधिक आयस्त्रोत होने पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता नहीं मिलेगा। उन्होंने यह सम्मान भत्ता जारी करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:23 PM (IST)
वृद्धाओं ने लगाया पेंशन नहीं देने का आरोप
वृद्धाओं ने लगाया पेंशन नहीं देने का आरोप

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कोसली उपमंडल के गांव झाल की करीब दो दर्जन वृद्धाओं ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से उनकी वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने की मांग की है। मायादेवी, कमला, सुशीला, कमला, कौशल्या, संतरा, फुलपति, शांतिदेवी, मुन्नी देवी, भंवरी, रामगिरी, संतरा, सुरजी, सुमन देवी, अंगूरी, प्रेमलता, बिमला, कमलार, रामगिरी आदि महिलाओं ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च से पहले तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता उनको मिल रहा था, लेकिन 22 मार्च 2017 को हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद उनका भत्ता रोक दिया गया। उनसे सालान आय का विवरण मांगा गया था, जिसके बाद यह भत्ता रोका गया है।

loksabha election banner

-------

झाल गांव की वृद्धाओं की पेंशन मुख्यालय द्वारा रोकी गई है। विभाग की तरफ से सालाना आय का विवरण मांगा गया था। जिनकी पेंशन रुकी है, उनकी सालाना आय 2 लाख रुपये से अधिक है। यह विवरण उनके खुद के भरे फार्म से मिला है। नियमों के अनुसार ही पेंशन रोकी गई है।

-रेणूबाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.