फ्लाईओवर तोड़कर 40 फीट नीचे गिरा ट्राला
दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रूध फ्लाईओवर पर से सोमवार अल सुबह एक ट्राला असंतुलित होकर नीचे गिर गया। फ्लाईओवर को तोड़ते हुए नीचे गिरे ट्राले को जिस किसी ने देखा उसकी सांसे थम गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि पुल के नीचे से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्राले के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ियां गिरने के कारण वाहन असंतुलित हुआ था।
संवाद सहयोगी, बावल : दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रूध फ्लाईओवर पर से सोमवार अल सुबह एक ट्राला असंतुलित होकर नीचे गिर गया। फ्लाईओवर को तोड़ते हुए नीचे गिरे ट्राले को जिस किसी ने देखा, उसकी सांसे थम गई। गनीमत यह रही कि पुल के नीचे से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्राले के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ियां गिरने के कारण वाहन असंतुलित हुआ था। रेलवे लाइन पर गिरता तो होता बड़ा हादसा
एक खाली ट्राला दिल्ली की तरफ से जयपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में रूध फ्लाईओवर पर ट्राले के आगे-आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ियां गिरनी शुरू हो गई। ट्राले के आगे लकड़ियां गिरने से उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे ट्राला फ्लाईओवर को तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि ट्राला रेल की पटरियों से हटकर साइड रोड पर गिरा। ट्राला अगर पटरियों पर गिर जाता तो निश्चित तौर पर हादसा बड़ा हो सकता था। इस हादसे में ट्राला के चालक व परिचालक को मामूली चोटें आई हैं।