यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान बना भ्रूण जांच का बड़ा अड्डा
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : जिले में प्रशासन ने भ्रूण ¨लग जांच करने वालों पर शिकंजा कसा त

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी :
जिले में प्रशासन ने भ्रूण ¨लग जांच करने वालों पर शिकंजा कसा तो बाहर के दलाल यहां सक्रिय हो गए। गिरोह के सदस्य जिले में ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते है और राजस्थान ले जा कर पूरी कार्यवाही को अंजाम देते है। इस गैर कानूनी कार्य में लोगों के साथ जम कर ठगी भी हो रही है। बृहस्पतिवार को राजस्थान में पकड़ा गया गिरोह भी भ्रूण जांच की आड़ में लोगों से ठगी कर रहा था। लोगों को ठगी का पता लगने के बाद भी शिकायत नहीं कर पाते, जिससे यह धंधा तेजी से फल फूल रहा है।
शहर में अब भी भ्रूण ¨लग जांच कराने वाले दलाल सक्रिय है। दलालों के मार्फत महिलाओं को कभी महेंद्रगढ़ तो कभी राजस्थान के अलवर व जयपुर में भ्रूण ¨लग जांच करने के लिए लेकर जाया जाता है। दलालों के इस बड़े रैकेट को तोड़ने में ही रेवाड़ी टीम जुटी हुई है। वर्ष 2017 में पुलिस रेवाड़ी से बाहर भ्रूण ¨लग जांच करने वाले पांच ठिकानों पर छापेमारी करके कामयाबी हासिल कर चुकी है। दलालों के मार्फत इस पूरे खेल को अंजाम दिया जा रहा है। शहर व आसपास के गांवों में महेंद्रगढ़ व राजस्थान के दलालों ने कई जगह पर अपने ठिकाने बना रखे हैं। भ्रूण जांच कराने वालों से ये दलाल 20 से 30 हजार रुपये तक वसूलते हैं।
जखराना में चल रहा था खेल
बृहस्पतिवार की रात को स्वास्थ्य विभाग व जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को दबोचने में कामयाबी हासिल की है जो भ्रूण ¨लग जांच की
आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहे थे। अलवर के गांव जखराना में इस गिरोह ने अपना ठिकाना बनाया हुआ था। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अपना जाल बिछाया, जिसमें दलाल फंसता चला गया। नकली महिला मरीज तैयार कर पुलिस ने गांव बालपुरा निवासी दलाल मनोज से 25 हजार रुपये में भ्रूण ¨लग जांच का सौदा तय किया था। नकली महिला मरीज को मनोज गांव जखराना स्थित एक खंडहर मकान में लेकर गया था, जहां लैपटाप पर फिल्म दिखा कर गर्भ में पल रहे बच्चे का ¨लग बता दिया, लेकिन दोनों पुलिस के जाल से बाहर नहीं निकल पाए और मनोज व जखराना निवासी सोहन लाल को दबोच लिया। मामले की जांच राजस्थान पुलिस द्वारा की जा रही है। जिला से बाहर भ्रूण ¨लग जांच गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना भी हो चुकी है।
-----------
-6 फरवरी 2017 को अलवर में भ्रूण ¨लग जांच कराने वाली नर्स को पकड़ा ।
-13 फरवरी 2017 को कोटपूतली में भ्रूण जांच करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों से सहित पांच को पकड़ा।
-1 सितंबर 2017 को सतनाली में पूर्व स्टॉफ नर्स को भ्रूण ¨लग जांच करते हुए पकड़ा
-9 अक्टूबर 2017 को छूछकवास में भ्रूण ¨लग जांच करते हुए पवन नामक युवक को पकड़ा।
-25 अक्टूबर 2017 को नांगल चौधरी में पकड़ा गया अशोक नाम का दलाल।
-4 जनवरी को अलवर के गांव जखराना में भ्रूण ¨लग जांच के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दो पकड़े।
------------
राजस्थान व अन्य जिलों में भ्रूण ¨लग जांच करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने का काम किया जा रहा है। लगातार छापेमारी करके कामयाबी भी हासिल की जा रही है।
-संगीता कालिया, एसपी ।
