चर्चा में रहा मंत्री की पिटाई का फर्जी वीडियो
दिनभर सोशल मीडिया में एक मंत्री पर हमले का फर्जी वीडियो वायरल होने से चर्चा में रहा। विभिन्न लोगों में मंत्री की पिटाई पर अलग अलग चर्चाएं जारी थी। कोई सत्तापक्ष को बदनाम करने की साजिश बता रहा था तो कोई झूठा प्रचार कर रहा था। वीडियो में एक नेता पर लोगों द्वारा हमला करते हुए दिखाया गया है। दिनभर यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ था। बाद में यह वीडियो आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गलती से वायरल होने की बात कही गई है। इसके लिए आप जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने उनके द्वारा गलती से ऑटो डाउनलोड होने के कारण संदेश वायरल होने की पुष्टि की गई है जिसके लिए उन्होंने खेद भी प्रकट किया है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : दिनभर सोशल मीडिया में एक मंत्री पर हमले का फर्जी वीडियो वायरल होने से चर्चा में रहा। वीडियो की सत्यता और मंत्री की पिटाई को लेकर लोगों में अलग-अलग चर्चाएं होती रही। कोई सत्तापक्ष को बदनाम करने की साजिश बता रहा था तो कोई झूठा प्रचार बता रहा था। वीडियो में एक नेता पर लोगों द्वारा हमला करते हुए दिखाया गया है। दिनभर यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ था। बाद में यह वीडियो आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गलती से वायरल होने की बात कही गई है। इसके लिए आप जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने उनके द्वारा गलती से ऑटो डाउनलोड होने के कारण संदेश वायरल होने की पुष्टि की गई है, जिसके लिए उन्होंने खेद भी प्रकट किया है।