विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 01:25 PM (IST)

नई आबादी निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं।

घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी
घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी

जासं, रेवाड़ी: नई आबादी निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं। 28 अक्टूबर को उन्होंने अपनी ई-रिक्शा घर के सामने खड़ी की हुई थी। 29 अक्टूबर को वह उठे तो घर के सामने से ई-रिक्शा गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर ई-रिक्शा की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जुआ खेलता एक काबू, पांच फरार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान सीआइए रेवाड़ी को सूचना मिली कि मोहल्ला शास्त्री नगर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सीआइए की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे आरोपित भाग लिए। टीम ने एक आरोपित को मौके पर दबोच लिया और पांच फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपित शास्त्री नगर निवासी अमित उर्फ अमिताभ है, जबकि फरार हुए आरोपितों में गोविदा, कपिल, अमरदीप, अमित और गुलशन शामिल हैं। पुलिस ने मौके से करीब दस हजार रुपये, एक मोबाइल व ताश के पत्ते बरामद कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित अमित को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सफाई के दौरान घर में रखी मिली पिस्तौल

जासं, रेवाड़ी: पुलिस को दी शिकायत में गांव गुर्जरवाड़ा निवासी लाल सिंह उर्फ गोलू ने कहा है कि परिवार के सदस्य दीवाली पर घर की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान उनके भतीजे राजेश उर्फ भाइड़ा के कमरे की अलमारी से कपड़ों में लिपटी हुई एक देशी पिस्तौल रखी हुई मिली। राजेश उर्फ भाइड़ा का कोटपुतली स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचार चल रहा है। पिस्तौल कहां से आई इस बारे में राजेश उर्फ भाइड़ा ही बता सकता है। स्वजन ने अलमारी से मिली पिस्तौल पुलिस को सौंप दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।